न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
भीलवाड़ा = श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा वाहन चोरी के प्रकरणो में वांछित चल रहे अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् श्री पारस जैन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन में एवं श्री सज्जन सिहं आरपीएस वृताधिकारी, वृत शहर भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में श्रीमति पुष्पा कसोटिया पु.नि. थानाधिकारी, थाना गांधीनगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 14.01.2026 को प्रार्थी श्री जितेन्द्र सिंह चैहान पुत्र श्री सत्यनारायण सिंह चैहान निवासी गुढा माण्डल जिला भीलवाडा ने थाना गांधीनगर पर रिपोर्ट पेश की कि 02.01.2026 को मैं मेरे परिवार के साथ अपनी मोटरसाईकिल पर संतोषी माता मन्दिर दर्षन करने गया था। मन्दिर में दर्षन करके जब मैं वापस बाहर आया तो मेरी मोटरसाईकिल मन्दिर के बाहर खडी नही मिली आस-पास तलाष करने पर उसकी कोई जानकारी नही मिली। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 09/2026 धारा 305(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
गठित टीम द्वारा घटना के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये व कैमरा फुटेज के आधार पर रूर्ट चार्ट बनाया जाकर तथा आसुचना एकत्रित कर टीम द्वारा भरसक प्रयास कर आरोपी दीपक सिहं को गिरफ्तार किया गया।
गठित पुलिस टीम:-
01. श्रीमति पुष्पा कसोटिया पु.नि. थानाधिकारी थाना गांधीनगर भीलवाडा।
02. श्री रावत सिहं सउनि थाना गांधीनगर भीलवाडा।
03. श्री कमलेष कुमार कानि 2260 थाना गांधीनगर भीलवाडा। (विशेष योगदान)
04. श्री राकेष कुमार कानि 2238 थाना गांधीनगर भीलवाडा।
05. श्री अनिल कुमार कानि 2225 थाना गांधीनगर भीलवाडा।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
01. दीपक सिहं पिता दिलीप सिंह उम्र 22 साल निवासी गायत्रीनगर चपरासी कोलोनी थाना गांधीनगर भीलवाडा।
