मुल्जिम दषरथ सिंह को मेडता जिला नागौर से किया गिरफ्तार।
भीलवाड़ा = धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेषानुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्री पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा के निर्देषन में व श्री बाबूलाल विष्नोई वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ के निकटतम सुपरविजन में श्री स्वागत पाण्डया पु.नि. थानाधिकारी थाना माण्डलगढ के नेतृत्व में एक विषेष टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा की गयी कार्यवाही:- पुलिस थाना माण्डलगढ के प्रकरण सख्या 09/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा मंगवाने वाले आरोपी दशरथ सिंह पुत्र श्री परवत सिंह जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी भूणास पुलिस थाना मेड़ता रोड़ जिला नागौर की तलाष हेतु गठित टीम द्वारा मेडता जिला नागौर में दबिष दी जाकर बाद अनुसंधान के प्रकरण में गिरफ्तार किया। प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस टीम:-
1. श्री स्वागत पाण्डया पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा
2. श्री रामसिंह हैड कानि 1291 पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा
3. श्री षिवपाल कानि 1615 पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा
4. श्री विश्राम जाट कानि 1832 पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा
5. श्री हेमाराम कानि 2169 पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा
गिरफ़तार अभियुक्त -
दशरथ सिंह पुत्र परवत सिंह जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी भूणास पुलिस थाना मेड़ता रोड़ जिला नागौर
