Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

 उक्त अपराधियों में आरोपी प्रभु सिंह पुलिस थाना सदर जिला चित्तौडगढ़ में लूट में हैं वांछित।: NN81


  पुलिस थाना करेडा द्वारा अवैध हथियार व स्कोर्पियो लेकर डकैती की योजना बनाते हुए एचबीएच गैंग के मुखिया गोपाल गुर्जर व उसके साथियों सहित 07 मुल्जिमान को किया गिरफ्तार। 

मुल्जिमानों से 02 अवैध पिस्टलें व 08 जिन्दा कारतुस किये जब्त।

एक महिन्द्रा स्काॅर्पियों कार को किया जप्त।


 भीलवाड़ा = श्री धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा के आदेषानुसार लोकल व स्पेषल एक्ट की कार्यवाही एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु विषेष अभियान की पालना में श्री बुद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देषन में व श्री ओमप्रकाष सोलंकी वृत्ताधिकारी वृत आसीन्द के निकट सुपरविजन मंे श्री पुरणमल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना करेडा के नेतृत्व में थाना करेड़ा पर विषेष पुलिस टीम का गठन किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 13.01.2025 को पुलिस थाना करेड़ा श्री कालुराम हैड कानि1489 डी एस टी प्रभारी भीलवाडा की सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक काले रंग की महिन्द्रा स्काॅर्पियो आ रही थी, उक्त स्कोर्पियों को हाथ का ईशारा कर रूकवाई जाकर स्कॉर्पियों में बैठे व्यक्तियों को निचे उतार कर उक्त सभी व्यक्ति काफी अपराधी प्रवृति के होने व जिनके पास हथियार होने की सूचना होने से चालक को अपना नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम 1. सत्यनारायण उर्फ सतु बजाड व अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम 2. गोपाल गुर्जर 3. मोनु उर्फ राजेन्द्र वैष्णव 4. प्रभु सिंह उर्फ प्रभु चैहान 5. उदयलाल गुर्जर 6. नारूलाल बन्जारा 7. अभिषेक सिंह राणावत बताया। पुलिस द्वारा दौराने तलाषी प्रभुसिंह के पास एक लोडेड पिस्टल मिली मैगजीन के अन्दर तीन जिन्दा कारतूस भरे हुऐ थे व पेन्ट की जेब में एक जिन्दा कारतूस मिला व मोनू वैष्णव के पास एक लोडेड पिस्टल मिली मैगजीन के अन्दर चार जिन्दा कारतूस भरे हुऐ थे। गोपाल गुर्जर, अभिषेक, सत्यनारायण बजाड, मोनू वैष्णव, प्रभू सिंह, उदय लाल, नारूलाल को पिस्टलंे व जिन्दा कारतूस अपने कब्जे मे रखकर परिवहन करने के बारे मे कोई लाईसेन्स व परमिट होने बाबत पूछा तो किसी ने भी अपने पास कोई लाईसेन्स परमिट नही होना बताया। उक्त सभी ने पुछताछ में पैन्ट्रोल पम्प पर लूटपाट करने की योजना बना कर लूट करने जाना बताया हैं। जिनको अपराध धारा 310(4), 310(5) भा0 न्या0 स0 व 3/25 आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया।  उक्त अपराधियों मंे गोपाल गुर्जर भ्ठै गैंग का मुखिया हैं। उक्त अपराधियों में से  अभिषेक सिंह को छोड़कर सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज हो रखे हैं। जिनमें से गोपाल गुर्जर, प्रभु सिंह उर्फ प्रभु चैहान, नारूलाल हिस्ट्रीषीटर भी हैं। आरोपी प्रभुसिंह पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के लूट के मामले मंे वांछित भी चल रहा हैं। 


पुलिस टीम का विवरण:-

1. श्री पुरणमल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना करेडा ,जिला भीलवाडा 

2. श्री रेवत सिंह सउनि थाना करेडा ,जिला भीलवाडा

3. श्री कालुराम हैड कानि न. 1489 प्रभारी एंटी गैंगस्टर टीम

4. बनवारी लाल कानि 1949  एंटी गैंगस्टर टीम(विशेष योगदान)

5. असलम कानि 1951 एंटी गैंगस्टर टीम

6. घेवर राम कानि 1953 एंटी गैंगस्टर टीम

7. घीसू लाल कानि 1667 एंटी गैंगस्टर टीम

8. श्री राकेश कानि. 508 पुलिस थाना करेडा

9. श्री जोगाराम कानि 184 पुलिस थाना करेडा

10. श्री दुलीचन्द कानि 1234 पुलिस थाना करेडा

11. श्री प्रदीप कुमार कानि 246 पुलिस थाना करेडा

12. श्री पुखापुरी कानि. 2145 पुलिस थाना करेडा

13. श्री भगवान कानि 591 पुलिस थाना करेडा 

14. श्री गोपाल कानि. 497 पुलिस थाना करेडा

15. श्री मुकेश कानि 422 पुलिस थाना करेडा

16. श्री मुकेश कानि 2216 पुलिस थाना करेडा


गिरफ्तार मुल्जिमानः-

1. सत्यनारायण उर्फ सतु बजाड पिता बद्रीलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी बजाडों का खेडा लाम्बीया पुलिस थाना रायला जिला भीलवाडा 

2. गोपाल पुत्र काना गुर्जर उम्र 37 साल निवासी जिपिया खेडा पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा 

3. मोनु उर्फ राजेन्द्र वैष्णव पुत्र माधुलाल वैष्णव उम्र 26 साल निवासी हिसणिया पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा 

4. प्रभु सिंह उर्फ प्रभु चैहान पुत्र गुमान सिंह राजुपत उम्र 23 साल निवासी लालजी का खेडा पुलिस थाना सदर जिला चित्तौडगढ 

5. उदयलाल पुत्र देवीलाल गुर्जर उम्र 26 साल निवासी जिपिया खेडा पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाडा 

6. नारूलाल पुत्र दुर्गालाल बन्जारा उम्र 30 साल निवासी कृषि मण्डी के सामने नेहरू रोड पुलिस थाना कोतवाली जिला भीलवाडा 

7. अभिषेक सिंह पुत्र सांवत सिंह राणावत राजपुत उम्र 19 साल निवासी मदनपुरा पुलिस थाना बागौर जिला भीलवाडा हाल निवासी चपरासी कॉलोनी पुलिस थाना गांधीनगर जिला भीलवाडा|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes