Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, पुत्र की मौत, पिता गंभीर: NN81

 

अमरोहा: 


अमरोहा जनपद में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को फिल्मी अंदाज़ में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दर्दनाक दुर्घटना में पुत्र एतेशाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता तसामुल गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी और तेज़ आवाज़ में म्यूजिक चल रहा था, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।घायल पिता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes