Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित: NN81

 


भीलवाड़ा = शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर देश की स्वतंत्रता एवं एकता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उपस्थित नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया गया।


जिला प्रशासन की ओर से शहीद दिवस को राष्ट्रीय एकता, शांति और समर्पण के संदेश के रूप में मनाते हुए यह आह्वान किया गया कि हम सभी शहीदों के बलिदान को स्मरण रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes