बबीना
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएचएआई पीआईयू झांसी द्वारा बबीना टोल प्लाजा क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। टोल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई, जिन्हें ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उपस्थित लोगों को न केवल स्वयं नियमों का पालन करने, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
यह जन-जागरूकता अभियान झांसी-ललितपुर परियोजना के परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, नगरवासियों एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है।
सड़क सुरक्षा अभियान का संचालन कर रहे टोल मैनेजर आकाश कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं।
कार्यक्रम की ग्रामवासियों ने खुले दिल से सराहना की। इस अवसर पर पुष्पेंद्र, मोनू, मोहन, करण, अंश, हनुमत, राहुल, रवि सहित टोल प्लाजा के कर्मचारी मौजूद रहे
