मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी 'आग का गोला'! यात्रियों ने खिड़की से कूदकर ऐसे बचाई जान
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग लग गई, इसने उसमें बैठे यात्रियों को दहला दिया। खतरा देखते ही सभी यात्री बस से उतरे और किसी तरह अपनी जान बचाई।
मथुरा: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में भीषण आग लग गई है। यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बस धू-धूकर जलती दिखी। यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर जान बचाई। माइलस्टोन 110 के पास बस में आग लगी, इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना से एक्सप्रेस-वे पर दहशत दिखी। गनीमत रही कि सभी यात्री समय पर बस से बाहर सुरक्षित निकल आए। इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
चलती बस बनी आग को गोला
बता दें कि यह घटना राया थाना क्षेत्र में हुई, जहां चलती बस आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और राहत-बचान कार्य शुरू किया। आज (गुरुवार को) यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टल गया। आग के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
बस में कौन-कौन था सवार?
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। इस बस में इजाज, अतुल, श्याम सिंह, सोनू, सरोज, उमा, अजय सोनी, शिवानी, आरती और दयाराम सवार थे। वक्त रहते सभी बस से उतर गए और आग की चपेट में आने से किसी की भी जान पर नहीं बनी। सभी सुरक्षित हैं।
कानपुर बस आग मामले में भी बस से कूदे थे यात्री
गौरतलब है कि पिछले सवाल नंबवर महीने में यूपी के कानपुर में दिल्ली-वाराणसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। तब भी बस से कूदकर यात्रियों को अपनी जान बचानी पड़ी थी। यह डबल डेकर बस थी। इसमें 30-40 यात्री सवार थे। चलती बस में अचानक ऊपरी डेक से धुआं निकलता दिखा था, जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने शोर मचाया, बस को साइड में रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
पुलिसकर्मियों ने बचाई फंसे यात्रियों की जान
चूंकि आग सबसे पहले बस की छत पर रखे सामान में लगी थी तो यात्रियों को भागने का थोड़ा समय मिल गया था। कई यात्रियों ने खिड़की और दरवाजे से फांदकर अपनी जान बचाई थी। लेकिन कुछ यात्री ऊपरी बर्थ में फंसे रह गए थे, जिन्हें बाद में पुलिसकर्मियों ने एक-एक करके निकाला था।