न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा द्वारा लुट/डकैती व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व घटनाओं का राजफास करने के लिये श्री पारस जैन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय के निर्देशन में एंव श्री सज्जन सिंह आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक, शहर भीलवाड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली श्री शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 13.01.2026 को प्रार्थी श्री नारायण दास पिता भगवान दास सिंधी निवासी ए136 शास्त्री नगर भीलवाड़ा ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 12.01.2026 को समय रात्रि 10:40 पीएम पर दुकान से घर आ रहा था कि घर के सामने ही 4-5 युवकों ने हमला कर स्कूटी में रखे लगभग चार लाख रुपये छीन लिए तथा मेरी स्कूटी को भी छीन कर ले गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो इस प्रकार हैं:
1. काना उर्फ कन्हैया लाल पिता लक्ष्मीनारायण कुम्हार
2. विक्रम उर्फ विक्की पिता बाबूलाल दरोगा
3. राजु पिता प्रभूलाल नायक
4. किशन पिता रतन लाल रेगर
