Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का भव्य शुभारंभ: NN81

 



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 


जिला पुलिस नारायणपुर द्वारा आयोजित वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का उद्घाटन समारोह दिनांक 19 जनवरी 2026 को परिसर खेल मैदान, नारायणपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्र प्रसाद बघेल, श्री सुखमन कचलाम तथा पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।


उद्घाटन के उपरांत जनप्रतिनिधि XI बनाम पुलिस XI के मध्य 6–6 ओवर का सद्भावना मैच खेला गया। पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। पुलिस XI ने निर्धारित 6 ओवर में 39 रन बनाकर जनप्रतिनिधि XI को 40 रनों का लक्ष्य दिया। इस रोमांचक मुकाबले में जनप्रतिनिधि XI ने आखिरी ओवर में 02 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से विजय प्राप्त की। इस सद्भावना मुकाबले में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए पत्रकार बंधु श्री हेमंत संचेती को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


इसके उपरांत टूर्नामेंट का प्रथम आधिकारिक मैच आईटीबीपी 29वीं वाहिनी बनाम 16वीं वाहिनी सीएएफ के मध्य खेला गया। 29वीं वाहिनी आईटीबीपी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। 16वीं वाहिनी सीएएफ ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 29वीं वाहिनी आईटीबीपी ने मात्र 6 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 29वीं वाहिनी के श्री रणजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।


उद्घाटन समारोह में पंकज जैन(व्यापारी संघ अध्यक्ष), राजेश दीवान ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, श्री अक्षय साबद्रा, श्री सुशील नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लोकेश बंसल, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम, श्री कुलदीप बंजारे, श्री अविनाश कंवर, रक्षित निरीक्षक श्री सोनू वर्मा, श्री मोहसिन खान सहित 200 से अधिक की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


वीर स्मृति पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट कप–2026 का आयोजन पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes