Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित: NN81




 न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

ज्यादा लंबित प्रकरण वाले विभाग नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर प्रभावी रूप से करे डिस्पोजल - जिला कलेक्टर


भीलवाड़ा = जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।


उन्होंने अधिक पेंडेंसी वाले विभागों जिनमें पीएचईडी, पंचायत राज, नगर विकास न्यास (यूआईटी) एवं नगर निगम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की प्रतिदिन प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा कम से कम समय में निस्तारण किया जाए जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।


जिला कलेक्टर ने जिले के पंच गौरव उत्पादों को राज्य सरकार को भिजवाए गए प्रस्तावों की भी समीक्षा की।इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी एवं ग्रामीण), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्य अनुरूप बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सिटी) श्रीमती प्रतिभा देवटिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री चंद्रभान सिंह भाटी, डीएफओ श्री मारिया शाइन, नगर विकास न्यास ओएसडी श्री चिमनलाल मीणा सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes