Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

डॉ बशीर पटेल का खादिमीन ए उम्मत संस्थानांदेड द्वारा सन्मान : NN81

 

खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र 


 सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था ख़ादिमीन-ए-उम्मत की ओर से आयोजित “सीरत प्रोग्राम–19” के अंतर्गत केंद्रीय समारोह का आयोजन नांदेड़ के हैदर गार्डन फ़ंक्शन हॉल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उर्दू पत्रकारिता, सामाजिक चेतना और शैक्षणिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. बशीर पटेल को पत्रकारिता के प्रतिष्ठित सम्मान “आफ़ताब-ए-सहाफ़त अवॉर्ड” से नवाज़ा गया।कार्यक्रम में पत्रकारिता, समाजसेवा और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्य व्यक्तियो  को भी सम्मानित किया गया। इनमें हाफ़िज़ नाज़िम अंसारी, इरफ़ान अहमद ख़ान और मो. जावेद शामिल हैं, जिन्हें उनकेअपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. बशीर पटेल ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए एक व्यक्तिगत सम्मान के साथ-साथ उर्दू पत्रकारिता की ज़िम्मेदारियों को और अधिक ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वास्तविक मुद्दों को सामने लाना और नई पीढ़ी को भाषा व विचार से जोड़ना ही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य होना चाहिए।

इस कार्यक्रम , पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। 


मोहम्मद फारूक खामगांव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes