Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लालपुर मेले में ढाई सौ से अधिक लाभार्थियों को मिली शासकीय योजनाओं की सौगात: NN81


 मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय में वृहद मेले का आयोजन

संवाददाता – सुभाष चन्द्र राणा

NEWS NATION 81


जिला मुख्यालय पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में वृहद मेला एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए खिचड़ी प्रसाद वितरित किया।

मुख्यालय के समीप स्थित गांवों से आए बुजुर्गों, बच्चों एवं मातृशक्ति ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। डीएम आवास के बाहर स्थित शिवालय मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

लालपुर में आयोजित मेले में सपेरा समाज सहित विभिन्न वर्गों के ढाई सौ से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। योजनाओं से लाभ पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बच्चों को निशुल्क शिक्षा, ट्रैक सूट एवं स्वेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजली बिल राहत योजना, पशु चिकित्सा, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विवाह मुक्ति भारत एवं निराश्रित बच्चों की शिक्षा हेतु पंजीकरण सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी अविनाश सिंह मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडे, पीडी मनीष कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सहित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes