Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर के गायत्री शक्ति पीठ नयापुरा में रविवार को आदर्श मानव सेवा समिति: NN81


 पिड़ावा।

न्यूज़ नेशनल 81

पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


 पिड़ावा एवं जिला अंधता निवारण समिति कोटा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहा।

शिविर में कुल 215 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 62 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों द्वारा कोटा में किए जाएंगे। मरीजों को पिड़ावा से कोटा ले जाने व वापस लाने की व्यवस्था निःशुल्क वाहन से की जाएगी। साथ ही ऑपरेशन के बाद भर्ती रहने वाले मरीजों के लिए भोजन, आवास एवं दवाइयों की सुविधा भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।

इस अवसर पर आदर्श मानव सेवा समिति के राजकुमार कासलीवाल, अनिल शर्मा, पुरुषोत्तम मोदी, कमल कासलीवाल, वैद्य हरिश्चंद्र स्वामी, मनमोहन भंडारी, सचिन जिंदल, मोहनलाल सोनी, अशोक सोनी, पिंकेश भावसार, दिलीप भावसार, रवि शर्मा, सोनू सुमन, जीवन टेलर, सांवलिया टेलर, गोविंद भावसार एवं मोनू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes