NN81 संवाददाता
मोतीलाल गोयल
तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश
सरस्वती के वरद पुत्र और मालवा के सुप्रसिद्ध गौसेवक संत पूज्य पंडित कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से आगामी दिनों में पूंजापुरा क्षेत्र के केवटीयापानी गांव में श्रीमद् भागवत कथा का विराट आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार का एक महामहोत्सव बनने जा रहा है। पूंजापुरा क्षेत्र की धरा पर लंबे अंतराल के बाद और विशेष रूप से केवटीयापानी में काफी दिनों के इंतजार के बाद संत नागर जी का आगमन हो रहा है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल हैं।
बड़ी संख्या में ग्रामीण भागवत कथावाचक ग्राउंड को समतल करने में लगे हैं ग्रामीणों इंदरसिंह बरफा दिलीप काग खुमानसिंह बरफा गोपाल बरफा सागर सिंह वास्केल आदि ने बताया कि आगामी 25 जनवरी की बैठक एवं श्री नागर जी से मिलने के बाद भागवत कथा की तारीख तय की जाएगी
। मानकचंद पवार गोपाल गोयल अमरसिंह भार्गव आदि ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पूज्य श्री संत कमलकिशोर नागर जी महाराज की श्रमदभागवत कथा तीसरी बार आयोजित की जाएगी।
