Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भैरमगढ़ DAV स्कूल के छात्र कोमल कडियम की हॉस्टल की छत से कूदने के बाद मौत हो गई...NN81

ब्रेकिंग बीजापुर

संवादाता विकास सिंह 


.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। छात्र कोमल कडियम अपने हॉस्टल रूम से बाहर निकलकर छत की ओर गया और वहां से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

छात्र द्वारा यह अत्यंत गंभीर कदम क्यों उठाया गया, इसके पीछे क्या कारण रहे—यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्र के परिजनों व सहपाठियों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes