कोई टाइटल नहीं
कोरबा : (छत्तीसगढ़) से न्यूज नेशन 81 ब्लॉक संवाददाता- छविलाल राठिया की रिपोर्ट 👉 कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम गनियारी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । गनियारी निवासी नन्दकुमार पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी । घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली जब नन्दकुमार पटेल का खून से सना हुआ शव उनके घर के आंगन में पड़ा मिला। क्षेत्र में इस तरह की महीने भर के भीतर दूसरी बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। पिछले महीने दिसम्बर 2025 में इसी आस- पास क्षेत्र के पड़ोसी गांव (औराई पांडोपरा) में अधजला हाथ काटा हुआ (40- 45 वर्षीय आदमी का शव खेत में मिला था। परिजनों ने साजिशन हत्या बताते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जांच निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना स्थल से एक धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद की है। जिससे हत्या में प्रयुक्त माना जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आप- पास के लोगों से पूछताछ कर रही है, तथा आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में डर का माहौल बना हुआ है।
Tags

