कोरबा:छत्तीसगढ़ से News Nation 81 संवाददाता- छविलाल राठिया रिपोर्ट - कोरबा: छत्तीसग़ढ़ में आम
आदमी पार्टी की छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा जारी। आपको बता दें कि 16 जनवरी 2026 शुक्रवार को "
छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा" के तहत आम आदमी पार्टी ने यह छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा निकाली है। यह पद यात्रा सुबह 11 बजे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के करतला ब्लॉक अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत -कल्गामार , तराईमार से शुरू हुई, जो पैदल चलते हुए ग्राम पंचायत - चोरभट्टी के मोहल्ला कछार चौंक में जनसभा को संबोधित कर समाप्त हुई। छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी राज्य व केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही है और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा ग्राम सभा की ताकतों को कमजोर कर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी आदिवासीयों के जल, जंगल,और जमीन को छीनकर कर आडनी और अम्बानी सौंप रही है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी गांव- गांव जाकर आम लोगों को भाजपा सरकार की गलत नीतियों से अवगत करा रही।इस पद यात्रा में प्रदेश संगठन मंत्री जगलाल राठिया के साथ कई सीनियर नेता, जिला उपाध्यक्ष छविलाल राठिया, ब्लॉक अध्यक्ष, संतोष कुमार गबेल, पूर्व तहसील अध्यक्ष,गुरुवार सिंह गवेल, वरिष्ठ कार्यात्ता कीर्तन दास महंत करतला सर्कल प्रभारी, पुनीराम राठिया, पुष्पेंद्र कुमार राठिया सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
