न्यूज़ नेशनल 81
पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनावदा गजा के गांव सेमली चौहान में मां अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 7 वीं टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि नारायण सिंह सिसोदिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पिड़ावा ग्रामीण रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरनावदा पिथा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
फाइनल मैच में हरनावदा पिथा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 120 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए सेमली चौहान टीम ने 6 ओवर में 80 रन ही बना सकी।
विजेता हरनावदा पिथा टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि नारायण सिंह सिसोदिया भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा ₹21,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं उपविजेता सेमली चौहान टीम के कप्तान को जनपद लालसिंह परमार द्वारा व कमेटी ने ₹11,000 नकद पुरस्कार भेंट किए गए। इसके साथ ही विजेता ट्रॉफी ₹1,100 की राशि के साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान द्वारा प्रदान की गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान, मानसिंह काकाजी, कप्तान राजाराम, उप-कप्तान रामसिंह, देवीलाल , लालसिंह, लखनसिंह, प्रेमसिंह अध्यापक, विनोद , ओमप्रकाश, प्रेमसिंह, तुफान सिंह, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मां अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
