Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमरोहा देहात क्षेत्र में रात के समय घर से 500 मीटर दूर बंधे पशु चोरी, किसान को करीब 1.80 लाख रुपये का नुकसान -NN81

अमरोहा। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अल्यारपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर के पास बंधे पशुओं को चोरी कर लिया। चोर एक भैंस और दो झूटियां चोरी कर ले गए, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और रोष व्याप्त है।

ग्राम नन्हेड़ा अल्यारपुर निवासी किसान महिलाल ने बताया कि पशु घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बंधे थे। शनिवार देर रात वह अपने घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर रात के किसी समय एक भैंस (कीमत लगभग एक लाख रुपये) और दो झूटियां (कीमत लगभग 80 हजार रुपये) किसी वाहन में डालकर चोरी कर ले गए।

रविवार सुबह जब महिलाल पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंचे तो पशु गायब मिले। जानकारी मिलने पर उनके बेटों ने आसपास के खेतों और जंगल में काफी तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना अमरोहा देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। इस संबंध में नौगांवा सादात के अवधभान सिंह भदोरिया ने बताया कि किसान के घर से पशुओं की चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही देहात क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों और अपराधियों का सत्यापन कराया जा रहा है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पशु चोरी, ट्यूबवेल चोरी सहित अन्य चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes