राजसमंद।
मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस मैदान में,
आज एक दिवसीय मौन धरना।
प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत राजसमंद जिला कांग्रेस की ओर से आगामी 45 दिनों तक मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जाएगा। 10 जनवरी से 25 फरवरी तक प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
जिला कांग्रेस प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि कांग्रेस हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ में उतरकर मनरेगा बचाने की लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। मोदी सरकार जनविरोधी नीतियों की फैक्ट्री बन चुकी है। पहले रोजगार छीना, अब रोजगार का अधिकार भी खत्म करने पर तुली है। नए कानून में 40% पैसा राज्य सरकारों द्वारा देने का प्रावधान किया गया है, लेकिन राजस्थान समेत कई ऐसे राज्य हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इस समय इस योजना का बंद होना तय माना जा रहा है।
दिल्ली में एसी कमरों में बैठे अधिकारी तय करेंगे कार्य
विजेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि नए का प्रावधान के अनुसार अब दिल्ली के एसी कमरों में बैठे अधिकारी कार्य योजना तैयार करेंगे वह लागू की जाएगी जबकि मनरेगा में पहले प्रावधान था कि ग्राम सभा करती थी कि गांव में क्या कार्य होगा।
मनरेगा कोई सरकार की दया नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। इस अधिकार को खत्म करने की हर साजिश का सड़क से संसद तक जवाब दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार से आगामी 45 दिन तक मनरेगा बचाओ आंदोलन किया जा रहा है, जिसके तहत कई कार्यक्रम किए जाएंगे।
इस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेस सचिव योगेंद्र सिंह परमार, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, सभापति अशोक टांक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष चंचल नंदवाना, हिमानी नंदवाना ,परशराम पोडवाल पार्षद हेमंत रजक नारायण लाल कुमावत बहादुर सिंह चारण कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये होंगे आयोजन
11 जनवरी को एक दिवसीय मौन धरना,
12 से 29 जनवरी तक ग्राम ब्लॉक बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से सीधा संवाद करेंगे,
30 जनवरी शहीद दिवस वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना,
21 जनवरी से 6 फरवरी जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ प्रदर्शन,
7 से 15 फरवरी विधानसभा का घेराव,
16 से 25 फरवरी तक अलग अलग रैलियां,
