Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रसड़ा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 311000/-(तीन लाख ग्यारह हजार) रूपये शिकायतकर्ता/ आवेदक के खाते में कराया गया वापस रसड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह: NN81

 

@news nation81

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)

(News nation81) 

(जिला संवाददता बलिया)


उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र छोटेलाल राम ग्राम  प्रधानपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया के द्वारा थाना रसड़ा जनपद बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातें से अलग अलग तिथियों को कुल- 311000/- रूपये (शब्दो में-  तीन लाख ग्यारह हजार रुपए) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था


बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के निर्देशन में थाना रसड़ा द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 21.01.2026 को शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र छोटेलाल राम ग्राम  प्रधानपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि  3,11,000/- रूपये को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा  रसड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes