कोरबा/रायपुर : आपको बता दें कि 09 जनवरी 2026। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- उत्तम जायसवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी - मिहिर कुर्मी ने बताया कि पिछले 2 महीनो के दौरान पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों व प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ लगातार मैराथन बैठक कर प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के सहयोग से हम लोकसभा अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों के माध्यम से हर जिले में विधानसभा वार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति युद्ध स्तर पर कर पाए है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक व सह प्रभारी मुकेश अहलावत जी के मार्गदर्शन में पार्टी के संगठनात्मक संरचना के अनुरूप पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनके माध्यम छत्तीसगढ़ के 11664 ग्राम पंचायतो व 20363 गांव में हम इस यात्रा को निकलेंगे संसाधन सीमित है लेकिन हमारे पदाधिकारी इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं इस यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में एक नए रूप में जनता के सामने खड़ी नजर आएगी । प्रदेश में इस यात्रा को लेकर लोकसभा व जिलास्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कर विधानसभा स्तर , ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सक्रिय कार्य करत्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने व आगामी निकाय चुनाओ को देखते हुए रणनीतिक योजना पर विशेष चर्चा कर बैठक की गई है। इन सभी बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन निर्माण व जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाना तथा जनता से जुड़े मुद्दों को सरकार के सामने प्रभावी ढंग रखना । यात्रा को देखते हुए नियुक्तियों में बिल्कुल भी देरी नहीं की जा रही है लोकसभा, विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर लगातार नियुक्तिया किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि आगामी 11 जनवरी से छत्तीसगढ़ प्रदेश में ब्लॉक स्तरीय "छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा" निकाली जा रही है इस दौरान ब्लॉक एवं जिला स्तर के रणनीति के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के साथ जनसंपर्क को मजबूत करने तथा यात्रा को जन - आन्दोलन के स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। नये साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। आम आदमी पार्टी जनहित मुद्दों, ईमानदार राजनीति एवं जनसेवा के अपने मूल सिद्धांतों को लेकर अनुरूप जनता के बीच और अधिक शसक्त रूप में पहुंचेगी तथा आगामी चुनावों में एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी।
प्रदेश के सभी 20363 गांव तक यात्रा का लक्ष्य - उत्तम - NN81
Tags

