Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा एमपी से नवांकुर सेक्टर 05 सिराली: NN81

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान‌‌

 हरदा जिले के विकासखंड  खिरकिया   मे  दिनांक 22/01/26 को ग्राम पंचायत भगवानपुरा में सेक्टर स्तरीय  ग्रामोदय से अभ्युदय ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक महत्त्वपूर्ण अभियान है।जिसमें 16 विभागों द्वार प्रदत जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधे हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना है।जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।इस अभियान के  क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता और नागरिक सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है।अभियान में शासन के द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है।और उसका प्रचार प्रसार एवं पात्र परिवार को लाभ मिले  इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पात्र परिवार आवेदन कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप जी गौहर द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई,नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। नवांकुर संस्था नव ज्योति समाज सेवा समिति बिचपुरी मॉल में नर्सरी का भ्रमण  किया गया।ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह, परामर्शदाता मुकेश कुम्हारे, अंजना श्रीवास्तव, समिति के अमर कनारे,मनोहर काेगे, छात्र दुर्गेश बडगुजर एवं नवांकुर संस्था नवज्योति समाज सेवा समिति बिचपुरी मॉल के प्रभारी सुनील मंडराई व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes