Report by. Gajendra patel
Lokeshion- jila mandla
जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी मंडला की कक्षा 7 वीं की छात्रा सौम्या पटेल का एस डी आई एफ तायकांडो में चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन सहित परिवार में खुशी का माहौल है l सौम्या पटेल ग्राम थोड़ा निवासी श्री यशवंत पटेल एवं माता एकता पटेल की सुपुत्री है। उनकी इस उपलब्धि में विशेष रूप से विद्यालय प्राचार्य अलाव परिवारजनों का मार्गदर्शन एवं योगदान रहा है। एसडीआईएफ एक ऐसा प्लेटफॉर्म या फेडरेशन है जिसमें भारत में ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा की ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देता है l छात्रा सौम्या पटेल की सफलता पर विद्यालय परिवार एवं परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l और निरंतर प्रगति की कामना की है l
