मुंबई महाराष्ट्र -
न्यूज़ नेशन 81 चैनल द्वारा नवंबर 2025 के "Reporter of the Month" की घोषणा कर दी गई है। इस महीने का यह सम्मान देवास (मध्यप्रदेश) के सक्रिय संवाददाता नूर मोहम्मद शेख को प्रदान किया गया है।
चैनल की मैनेजमेंट टीम ने बताया कि नूर मोहम्मद शेख ने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से अन्य संवाददाताओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्य को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें नवंबर माह का “Reporter of the Month” चुना गया है।
न्यूज़ नेशन 81 परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई है कि वे आगे भी इसी समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते रहेंगे।
