पत्रकार विकास श्रीवास्तव के साथ
गौकशी करने वाले मुख्य अभियुक्त से अजीतमल पुलिस व SOG की संयुक्त टीम की चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़।
पुलिस को मुखविर से सूचना मिली थी कि दिनाँक 10-12-2025 को कोतवाली क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना का मुख्य अभियुक्त इटावा की तरफ भागने के फिराक में है।
इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो दलेलनगर की ओर से आरही मोटरसाइकिल को पुलिस ने रोकने का किया इशारा।
मोटरसाइकिल सवार मुख्य अभियुक्त ने मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाने का किया प्रयास तभी स्पीड ब्रेकर होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई, और वह मोटरसाइकिल को छोड़कर भागने लगा।
पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयाश किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ चलाई गोली, जो अभियुक्त के बाएं पैर में लगी।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपचार के लिए CHC भिजवाया।
अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में तकरीबन आधा दर्जन गौकशी के मुकदमें दर्ज है।
इसके साथ यह भी बताया कि दो अन्य अभियुक्त भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे, मदन ढाबा के पास का मामला।
