Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ ने ग्रामों में पहुंचकर की जनसुनवाई - NN81



लांजी, बालाघाट खेमराज सिंह बनाफरे

 कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा 16 दिसम्बर को जिले की 11 तहसीलो के एक गांव में जाकर जनसुनवाई की गई है और ग्रामीणों की समस्याओं का सुना गया है।

लांजी एसडीएम श्री कमल सिंहसार द्वारा ग्राम देवरबेली में खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ शिविर लगाकर जनसुनवाई की गई है। इसी प्रकार किरनापुर एसडीएम श्री एमआर कोल द्वारा ग्राम करियादंड, कटंगी एसडीएम श्री केसी ठाकुर द्वारा तिरोड़ी तहसील के ग्राम कोयलारी, वारासिवनी एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा खैरलांजी तहसील के ग्राम कुम्हली, बालाघाट एसडीएम श्री गोपाल सोनी द्वारा लामता तहसील के ग्राम बरखो, बैहर एसडीएम श्री अर्पित गुप्ता द्वारा बिरसा तहसील के ग्राम कचनारी, परसवाड़ा एसडीएम श्री श्रीश प्यासी द्वारा ग्राम खुरसुड़ में शिविर लगाकर जनसुनवाई की गई है। इसके साथ ही खंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कटंगी तहसील के ग्राम अर्जुनी, लालबर्रा तहसील के ग्राम जाम, वारासिवनी तहसील के ग्राम पिपरियों एवं बैहर तहसील के ग्राम बिठली में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया।


खैरलांजी तहसील के ग्राम कुम्हली में आयोजित जनसुनवाई शिविर में 78 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें पंचायत विभाग के 32, राजस्व विभाग के 27, पीएचई के 03, विद्युत विभाग के 04, खाद्य विभाग के 07 तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, कृषि एवं खनिज विभाग के 01-01 आवेदन प्राप्त हुए है। वारासिवनी तहसील के ग्राम पिपरियों में आयोजित जनसुनवाई शिविर में 13 आवेदन प्राप्त हुए। एसडीएम श्री कार्तिकेय जागयताल ने संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों  का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है। कुम्हली में आयोजित इस शिविर में तहसीलदार सुश्री छवि पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes