Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

“पूछ में मौत की गुत्थी: हत्या या हादसा?” - NN81





 लोकेशन झांसी 

 न्यूज नेशन 81 टीवी 

 संवाददाता, कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला 

झांसी के पूछ थाना इलाके में मौत की एक ऐसी गुत्थी सामने आई है, जिसने पुलिस की पूरी जांच पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। 33 वर्षीय युवक कल्लू उर्फ परीक्षा… सड़क किनारे मृत मिला… और इसके साथ ही शुरू हो गई हत्या और दुर्घटना के बीच उलझी सबसे बड़ी पड़ताल। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है… और पुलिस अभी भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँची है। क्या ये साजिशन कत्ल है या एक महज़ हादसा? 



झांसी—पूछ थाना क्षेत्र का फतेहपुर मार्ग… और सड़क किनारे पड़ा एक शव। 33 वर्षीय कल्लू उर्फ पारीक्षत… जिसकी मौत ने पूरे गांव को दहला दिया है। सूचना मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे… लेकिन असली तूफ़ान तब खड़ा हुआ, जब मृतक के परिजन पहुंचे और सीधा-सीधा हत्या का आरोप जड़ दिया।

परिवार का दावा साफ है—कल्लू खेत पर पानी लगाने गया था… वहां उसकी हत्या की गई है।

लेकिन हैरानी की हद तो तब पार हुई… जब शव लगभग दो घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा।

ग्रामीण और परिजन उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे… जबकि पूछ पुलिस मौन रही,

जब दबाव बढ़ा, तब पहुंचे मोठ के सीओ अनुज श्रोतिय की टीम… और फॉरेंसिक यूनिट।

जगह-जगह निशान देखे गए… ज़मीन को खंगाला गया… लेकिन कोई आधिकारिक बयान नहीं।

पुलिस हत्या या दुर्घटना—दोनों ही पहलुओं पर जांच की बात कहती है…

लेकिन परिजन इसे साफ-साफ “सोची-समझी वारदात” बता रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव…

लेकिन जवाब अभी भी अधर में।

आखिर कौन है कल्लू की मौत के पीछे?

क्या ये खेत में रचा गया षड्यंत्र है?

या सड़क हादसे की आड़ में कोई बड़ा सच छुपा है?

पूछ थाना पुलिस की पड़ताल जारी है…

लेकिन सवाल वही—हत्या या हादसा?

सच किस तरफ है… ये जांच ही बताएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes