Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जंगली जानवर के हमले में दो लोग घायल, इलाके में दहशत का माहौल - NN81



रोशनी सिंह- पवई-पन्ना-

वार्ड नंबर 10, मस्जिद के पीछे गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक जंगली जानवर ने दो लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कल्लू ठेकेदार उर्फ़ कमलेश कोरी और शेख जुम्मन घायल हो गए।


सुबह कल्लू ठेकेदार अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और जानवर वहां से भागकर सीधे शेख जुम्मन के घर में घुस गया। घर में उसने एक बकरी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब शेख जुम्मन बकरी को बचाने पहुंचे, तो जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


हमले के बाद जंगली जानवर खेतों की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहां दोनों का इलाज करवाया गया।


घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है, लेकिन जंगली जानवर को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इलाके के लोगों ने सुरक्षा के लिए वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes