खरगोन, कसरावद
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 184 कसरावद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक श्री सत्येंद्र बेरवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कसरावद द्वारा ली गई। जिसमें मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के त्रुटि रहित गणना फॉर्म भरकर डिजीटाइजेशन का कार्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत बीएलओ के द्वारा कर लिया गया है। जिसमें बीएलओ के द्वारा अनुपस्थित, शिफ्टेड, रिपीटर, मतदाता की मार्किंग की गई है । साथी जिन मतदाताओं की 2003 की जानकारी नहीं मिली ऐसे मतदाताओं को नो मैपिंग किया गया है आयोग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई नो मार्किंग, शिफ्टिंग, अनुपस्थित या मृत त्रुटि वंश मार्किंग हो गया है उन्हें रोल बैक कर वापस पुनः वेरीफाई करने की निर्देश दिए गए है। उपस्थित प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रवार नो मेंपिंग , ASDR मतदाताओं की सूची दी गई ।उनसे अनुरोध किया गया कि आपके बीएलए - 2 के माध्यम से ऐसे मतदाताओं की पहचान कर उन्हें पुनः वेरीफाई करा सकते हैं। ऐसे मतदाताओं की सूची समस्त प्रतिनिधियों को हार्ड कॉपी में प्रदान कर दी गई है। बैठक में श्री कैलाश डामर तहसीलदार कसरावद ,श्री मुकेश मचार ARO कसरावद , श्री कमलेश गोले CMO, निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री विजय कुमार वर्मा व श्री हमीद खान उपस्थित थे।*
