Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री मोहन यादव गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करें- ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी - NN81





जिला सिवनी 

तहसील केवलारी से

अरुण राजपूत 

सिवनी के केवलारी में आयोजित गीता सत्संग में गीता मनीषी ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज के सानिध्य में केवलारी के सभी स्कूलों के पाँच सौ एक बच्चों ने किया सामुहिक गीता के 15  वें अध्याय का पाठ एवं ब्रह्मचारी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि अर्जुन को श्री कृष्ण ने आज के ही दिन उपदेश दिया था | साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की सराहना करते हुए कहा कि यह बड़ा ही उत्तम कार्य किया जो सभी जिले, तहसील, गाँव मे सभी जगह ये जो गीता का कार्य किया एवं सी. एम राईज का नाम सान्दीपनि विद्यालय किया गया ये कार्य बहुत ही सराहनीय है इसके लिए जितना साधुवाद दिया जाए कम है | स्वदेशी शिक्षा के प्रति ये आरंभ हो गया ये बहुत ही उत्तम है | मेकालय पद्धति शुरू हो गयी है ये बंद होकर स्वदेशी शिक्षा स्कूल, कॉलेजों में दी जाए ये स्वदेशी शिक्षा क्या है यही गीता है इसकी शिक्षा स्कूल, कॉलेजों देना बहुत ही आवश्यक है ये तो पहले ही शुरू हो जाना था पर नहीं हो पाया लेकिन अब हो जाना चाहिए | साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी तो यह इच्छा है कि मुख्यमंत्री जी गीता को पाठ्यक्रम में अनिवार्य कर देना चाहिए यही हमारा मोहन यादव जी से अनुरोध है एवं हर क्लास में एक एक दो दो अध्याय बच्चों को याद कराएं ताकि दशमी तक उसको अठारह अध्याय पूरी गीता याद हो जाएगी ये बच्चे हमारे भविष्य हैं इन्हें अच्छे संस्कार देंगे तो ये इस देश को आगे ले जाएंगे | गीता हमेशा हमें सिखाती है कभी हारो नहीं आगे बढ़ो जीत निश्चित होगी जीत कब निश्चित होगी जब आप गीता से जुड़ेंगे | केवलारी  में गीता पराभक्ति मंडल है जिसके अध्यक्ष डा.अविनाश तिवारी हैं इनकी अध्यक्षता में हर एकादशी में गीता पाठ संपन्न होता है जो गीता से जुड़ना चाहतें हैं वो इस मंडल से जुड़ सकते हैं |गीता मनीषी ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरुप जी महाराज की अध्यक्षता में हुआ सामुहिक गीता पाठ जिसमें गीता परा भक्ति मंडल केवलारी, गीता परा भक्ति मंडल सिवनी, गीता परा मंडल जबलपुर आदि के सदस्यों ने मिलकर किया सामुहिक गीता पाठ साथ केवलारी के गीता प्रेमी बंधु सम्मिलित रहे साथ ही पूज्य श्री ने आशीर्वचन दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes