Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ककैया बीट क्षेत्र में टाईगर रोड़ पर घूमते दिखाई दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ! NN81

 


संवाददाता गजेंद्र पटेल

 लोकेशन जिला मंडला  

एक माह से बीट क्षेत्र में टाईगर की मौजूदगी से लोगों में दशहत का माहौल ,दर्जनो मवेशियों का बना चुका शिकार ,वन विभाग का त्रिस्तरीय दल कर रहा निगरानी ... 


पूर्व सामान्य वन मंडल के ककैया बीट में बीते  एक माह पूर्व से टाईगर की चहल कदमी रहवासी इलाकों तक देखी जा रही है। यहां टाईगर को मरार टोला गांव से बाहर तालाब के समीप वन्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। इससे रहवासी इलाकों में काफी ज्यादा दशहत का माहौल बना हुआ है। इस ओर अब तक  टाईगर के हमले से दर्जनों पशुओं की मौत और घायल की भी जानकरी सामने आई है।वन विभाग का अमला टाईगर के लंबे समय से क्षेत्र में देखे जाने के बाद से सतर्कता बढ़ा दिया है l  यहां गांव वालों को जागरूक भी किया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार पूर्व सामान्य वन मंडल अंतर्गत जगमडल परिक्षेत्र अंजनियां के ककैया बीट में एक माह पूर्व से टाईगर की मौजदूगी मरार टोला के आसपास बनी हुई है। यहां टाईगर को गांव से बाहर तालाब के आसपास देखा जा रहा है। इस दौरान टाईगर ने अब तक गांव के किसानों की लगभग एक दर्जन से  अधिक गाय,भैंस पर हमला कर घायल तो वहीं जान से मार दिया गया है। हालांकि अब तक क्षेत्र में टाईगर के हमले की कोई व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना होने की बात सामने नही आईं है। इसके वन विभाग का अमला लगातार टाईगर पर नजरे जमाए हुआ बैठा है। और किसी भी परिस्थति में टाईगर के समीप पहुंचकर वीडियों बनाना या फिर टाईगर के साथ कोई ऐसी हरकत ना कर बैठ जाने  जिससे टाईगर आक्रमक हो जाए l इस संबंध में भी लगातार विभाग द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।   


बाघ का रोड़ पर घूमते,वीडियो आया सामने ... 


बुधवार को ककैया बीट क्षेत्र में तकरीबन दोपहर बारह बजे के आसपास पौंडी और ककैया के वन्य क्षेत्र अंदर वैकाल्पिक मार्ग में टाईगर को रोड पर रेंगते देखा गया है l इसका वीडियो भी सामने आया है l जहाँ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया है। यहां जगमंडल रेजर लतिका तिवारी ने भी वीडियो की पुष्टि की है। उनका कहना है कि वन्य जीव क्षेत्र में टाईगर का मूवमेंट बना हुआ है। यहां विचरण के दौरान टाईगर को रोड पर आ जाने की बात कही जा रही है। इस दौरान उन्होनें अब वहां गश्ती दल बढा दिया है। और लोगों का उस मार्ग का सहारा लेने मना किया गया है l 


वन विभाग का त्रिस्तरीय दल कर रहा निगरानी ... 


यहां टाईगर को बीट क्षेत्र में देखने के बाद से ही वन विभाग का अमला मुस्तैद हो गया है। इस दौरान विभाग टाईगर पर कडी नजर बनाए रखा है। यहां वन्य क्षेत्र में टाईगर के विचरण दौरान वन विभाग द्वारा तीन शिप्ट में निगरानी की जा रही है। जहां त्रिस्तरीय दल में सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 और 2:00 से रात 10:00 व रात 10:00 से सुबह छ बजे तक तीन शिप्ट में विभाग बाघ की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा बुधवार को बाघ का रोड तक आज जाने के बाद विभाग पाबंदियां   बढा दिया हैl और गांव में पहुंचकर सामूहिक  रूप से ग्रामीणों को एकठ्ठा कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes