Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

झगराखाण्ड नगर पंचायत नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष हेमलता कोमल कुमार ने संभाली जिम्मेदारी - NN81



एमसीबी (छ.ग.)                  

रिपोर्ट - मनीराम सोनी           

एमसीबी / नगर पंचायत     झगराखाण्ड  में शुक्रवार का दिन कांग्रेस के लिए एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन बनकर उभरा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ पहुंचकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष  हेमलता कोमल कुमार ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बसंत यादव के समक्ष अपना नियुक्ति पत्र सौंपा*। इस अवसर पर पार्षद माधुरी कोल,  सोनिया यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कांग्रेस पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीएमओ के समक्ष अपनी बात रखी*। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस वार्डों के विकास कार्यों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह अनदेखी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

नेता प्रतिपक्ष हेमलता कोमल कुमार ने भी स्पष्ट कहा की विकास किसी का पक्ष-विपक्ष नहीं देखता। सभी वार्डों में समान रूप से कार्य होना चाहिये। यदि भेदभाव बंद नहीं हुआ तो हम जनहित में आंदोलन करेंगे।

बैठक में पार्षदों ने यह भी मांग की कि नगर पंचायत प्रशासन सभी वार्डों के साथ समन्वय बनाकर नियमित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कार्य करवायें कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही उपस्थित प्रमुख जनों में रामगोपाल यादव, छोटेलाल वर्मा, राधे मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, हरि तांबे, पूर्व पार्षद राकेश यादव, योगेंद्र सिंह खरवार, राजकुमार यादव, विनोद जांगड़े, केडी भाई, शेषमनी, कोमल कांत, संजय यादव, फिरोज खान, बंसी कोल आदि शामिल रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes