Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिजली बिल राहत योजना के तहत ग्राम भसनेह में विद्युत कैंप का आयोजन - NN81



रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार 

लोकेशन भसनेह 

झांसी/टहरौली। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गुरसराय के अधीन ग्राम भसनेह में शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया।


कैंप में ग्रामीणों को उनके लंबित बिलों के निपटारे, छूट संबंधी जानकारी, आसान किस्तों में भुगतान एवं नए कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान उपलब्ध कराया गया।


कैंप में अवर अभियंता दीपक कुमार के नेतृत्व में टीजी-02 राहुल सिंह तथा समस्त स्टाफ सुरेंद्र रैकवार, रामकेश, मुकेश कुशवाहा, अजय, मानसिंह घोष, प्रदीप एवं धर्मेंद्र उपस्थित रहे।


अवर अभियंता ने बताया कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes