रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार
झांसी। सब-स्टेशन गुरसरांय क्षेत्र के अन्तर्गत लोहियापुल के पास बुधवार रात्रि को तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया।
गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कार का नंबर UP93 AF 7719 बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को बंद कराया। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
