संजू नामदेव खिरकिया।
कहते है भगवान का अगर आर्शिवाद हो तो सारे काम असानी से बिना किसी बिगन रोक टोक के हो जाते है। ऐसा ही नजारा आनंद नगर स्थित क्षमा दीदी ठाकुर के निज निवास पर देखने को मिला। क्षमा ठाकुर बागेश्वर धाम से जुडी है। उन्होने बताया की पीठाधीश गुरूवर धीरेन्द्र शास्त्री और बागेश्वर बालाजी के आर्शिवाद से निज निवास पर प्रति मंगलवार 21 सुंदरकांड पाठ कराने का संकल्प लिया था और वहा बिना किसी बिगन बिना किसी रोक टोक के 21 वॉ सुदंरकांड पाठ मंगलवार को संपन्न हुआ। मंगलवार रात्रि 8 बजे बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप खिरकिया द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक मोहित सिटोके, प्रणव दुबे, आदर्श गुर्जर, राहुल सिटोके द्वारा हारमोनियम ढोलक तबला ऑक्टोपेड आदि वाद यंत्रो के साथ भजन गायको ने संगीतमय सुंदरकांड की चौपाइंया प्रस्तुत कर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओ ने भी भाग लिया। बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार आर्गन पर संजय विश्वकर्मा ढोलक वादक देवेन्द्र राजपूत ऑक्टोपेड वादक संजू नामदेव का सहयोग रहा।
मुख्य लाभ
ज्ञात हो लगातार घर पर प्रतिष्ठान पर 21 सुंदरकांड पाठ करने से हनुमान जी की कृपा मिलती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इस पाठ से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है, और जीवन की समस्याओं का समाधान होता है। यह आध्यात्मिक बल, मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान करता है, साथ ही सभी प्रकार के भय और बाधाओं को दूर करता है। जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्याओं का हल मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। सकारात्मकता और आत्मविश्वासरू यह पाठ व्यक्ति के अंदर सकारात्मक विचारों का संचार करता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है और मन का भय दूर होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक शक्ति का वास होता है। आध्यात्मिक और मानसिक शांति यह मन को शांति देता है और आध्यात्मिक बल प्रदान करता है। बाधाओं से मुक्ति नौकरी, व्यापार या अन्य कामों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। समृद्धि में वृद्धि यह घर में सुख-समृद्धि और शांति लाता है, और आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकता है। डर से मुक्ति अकाल मृत्यु और अन्य प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है।
