खबर (बबीना, झांसी):
कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने मैन चौराहा, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, इमामबाड़ा एवं मैन रोड सहित प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया।
पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा से संबंधित सुझाव साझा किए। उन्होंने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को लेकर नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित गश्त एवं सतर्कता बरती जाएगी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, पंकज, पवन कुमार, जगत सिंह, हेड कांस्टेबल माजिद खान, ब्रजेश सिंह, तथा कांस्टेबल महेश चंद्र, विनोद कुशवाहा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी
