Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मालीपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा — आज़मगढ़ निवासी विभा वर्मा की ट्रक से मौत, पिता के साथ दवा लेने जा रही थीं — चालक फरार, रक्षा फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और दिलाया न्याय का भरोसा - NN81




संवाददाता/ अनुराग श्रीवास्तव 


अंबेडकर नगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के सूरहुरपुर मार्केट के पास आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आज़मगढ़ जिले के ग्राम पलिया करौंदी निवासी विभा वर्मा, की मौके पर ही मृत्यु हो गई।, पिता  रामधनी वर्मा गंभीर रूप से घायल हो  गए, विभा अपने पिता  रामधनी वर्मा के साथ  दवा लेने जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक को वाहन नियंत्रित करने का समय नहीं मिला। टक्कर लगते ही विभा सड़क पर गिर गईं और तुरंत ही उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और शव को अंबेडकर नगर के आधुनिक चीरघर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। तेज रफ्तार के कारण ट्रक का नंबर भी कोई देख नहीं सका। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की गंभीरता के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई, जिससे क्षेत्र में नाराज़गी व्याप्त है।


इस दौरान रक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। अतुल वर्मा ने कहा—

“यह अत्यंत दुखद घटना है। हम और हमारा रक्षा फाउंडेशन इस कठिन समय में परिवार के साथ हैं। बिटिया विभा को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे और दोषी चालक को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।”


दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes