लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
01 दिसम्बर से 04 दिसम्बर तक कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महीनाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजीत के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई मिशन वात्सल्य महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बाल अधिकारो, किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो), दत्तक ग्रहण विनियम 2022, प्रवर्तकता योजना, पोषण देखरेख कार्यक्रम, आफ्टर केयर कार्यक्रम, बाल उदय योजना, पी.एम.केयर्स योजना, बाल श्रम, बाल तस्करी, सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ओरछा मुख्यालय में संचालित अवासीय आश्रम छात्रावास एवं विद्यालयों में प्रचार-प्रसार किया गया। उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और सभी को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आश्रम कन्या छात्रवास ओरछा, हाई हायर सेकेण्डरी स्कुल ओरछा, डीएवी स्कुल ओरछा, माँ शारदा विद्या मंदिर राम कृष्ण मिशन ओरछा, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय ओरछा, एकलव्य विद्यालय ओरछा, पी एम श्री (पोटा केबिन) आवासीय विद्यालय ओरछा, बाबा ठक्कर कन्या आवासीय विद्यालय ओरछा, माता रुखमनी बालक आवासीय विद्यालय ओरछा, प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास ओरछा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरिता वंजारी, श्री पंकज मांझी सुपरवाइजर, श्री आंनद बघेल एवं यूनिसेफ़ से जिला सलाहकार सुश्री सोनल शरीन मेम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
