Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने आज नवीन कृषि उपज मण्‍डी अशोकनगर सभागार में मण्‍डी व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक ली। NN81


ब्यूरो चीफ अशोकनगर राजेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट::

बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने कृषि उपज मण्‍डी की व्‍यवस्‍थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संघों से सुझाव आमंत्रित कर आवश्‍यक निर्णय लिए। उन्‍होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले ऐसे प्रयास किये जाएं। किसानों और व्‍यापारियों के मध्‍य कोई भी असामाजिक तत्‍व तथा बिचौलियों का हस्‍तक्षेप न हो इस हेतु सुरक्षा गार्ड की नामजद तैनाती की जाए। उन्‍होंने मण्‍डी प्रशासन को हिदायत देते हुये निर्देश दिए कि मण्‍डी की व्‍यवस्‍थाएं दुरूस्‍त रहें। फसलों की नीलामी बोली में किसी भी प्रकार का व्‍यवधान न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने कहा कि व्‍यापारियों एवं किसानों का एक दूसरे पर भरोसा होना चाहिए। उन्‍होंने व्‍यवहारिक रूप से बोली की नीलामी कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मण्‍डी प्रांगण में अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश दिया जाए। बैठक में व्‍यापारी संघ द्वारा तौल कांटे बढ़ाए जाने की मांग पर आवश्‍यक कार्यवाही वरिष्‍ठ स्‍तर से कराए जाने हेतु आश्‍वस्‍त किया गया। साथ ही हम्‍माल संघठन द्वारा उठाई गई मांग पर कलेक्‍टर ने स्‍वास्‍थ्‍य शिविर मण्‍डी में लगाएं जाने के निर्देश एसडीएम को दिए। 

बैठक में एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी,तहसीलदार श्री भारतेन्‍दु यादव, मण्‍डी सचिव श्री भागीरथ प्रसाद अहिरवार सहित व्‍यापारी संघ, किसान संघ तथा हम्‍माल संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes