Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अरावली पर्वतमाला बचाने के लिए आंदोलन जारी, अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के बैनर तले प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - NN81


राजस्थान राजसमंद। अरावली पर्वतमाला को बचाने की मांग को लेकर जिले में आंदोलन लगातार जारी है। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के बैनर तले शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला राजस्थान की लाइफ लाइन मानी जाती है, जो पर्यावरण संतुलन, वर्षा चक्र, भू-जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए बेहद आवश्यक है। बावजूद इसके अवैध खनन, अतिक्रमण और अनियंत्रित गतिविधियों से अरावली को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते अरावली को बचाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में गंभीर जल संकट और पर्यावरणीय समस्याएं खड़ी होंगी। ज्ञापन में अरावली को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस प्रदर्शन में विष्णु बाघाना, योगेश पालीवाल गणपत सिंह दुल्हावत मनीष पालीवाल अनिल खटीक राजेंद्र टांक आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes