राजस्थान राजसमंद ।
राजस्थान सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "नव उत्थान -बढता राजस्थान हमारा राजस्थान" कार्यक्रम पर आधारित स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत शुक्रवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा नगर के त्रिनेत्र सर्कल पर रंगोली का निर्माण किया गया ।
रंगोली बनाने के साथ ही लोगों ने स्वच्छता की शपथ लेकर संकल्पबद्ध होकर कचरा न फैलाने एवं कचरा कचरा-वाहन में डालने का निर्णय लिया।
आयुक्त सौरभ जिंदल ने पालिका द्वारा स्वच्छता सम्बन्धित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन - 2.0 के मूल उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिये नगरपालिका नाथद्वारा विभिन्न प्रकार के जन जागरूक अभियान समय-समय पर पालिका क्षेत्र में करवाता रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 शहरी के उद्देश्य के अनुरूप एक समन्वित सहभागी एवं परिणामोन्मुख स्वच्छता अभियान के रूप में कियान्वित किया जा रहा है, उन्होंने जनसहभागिता के माध्यम से सार्वजनिक स्थानो पर बिखरे पडे प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का संग्रहण करने का आग्रह किया साथ ही प्रथक कचरा संग्रह व्यवस्था के बारे में आमजन को सूचित किया।
इस अवसर पर सहायक अभियन्ता संकल्प सिंघल व प्रतीक नामा के द्वारा किये जा रहे स्वच्छता सम्बन्धित कार्यो की प्रशंसा की गई ।
रंगोली निर्माण में जेटीए पंखीराम मीना, आकाश वैष्णव, रतन बोरीवाल एवं सृजन सेवा संस्था के विष्णु नागर, भानु, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहें।
