रामगढ़ अलवर राजस्थान अमित भारद्वाज
रामगढ़ क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला को लेकर एक बार फिर जनआक्रोश फूट पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की आड़ में अरावली की पहाड़ियों पर हो रहे खनन और 100 मीटर से नीचे की पहाड़ियों को खत्म किए जाने के तथ्यों को लेकर रामगढ़ कस्बे के महाविद्यालय के छात्र छात्राओं मे भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी के विरोध में सैकड़ो छात्राओं ने कस्बे के सब्जी मंडी स्थित भैरू महाराज मंदिर से रैली के रूप में अरावली बचाओ के नारों के साथ महाविद्यालय के छात्र अंसार रामगढ़िया व भूतपूर्व सैनिक कांग्रेस नेता समाजसेवी जयराम मीणा के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली।
रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान “अरावली बचाओ, देश बचाओ” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि अरावली में खनन नहीं रोका गया तो जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
समाजसेवी जयराम मीणा ने कहा कि अलवर जिले में अवैध खनन चरम पर है। पहाड़ों को अंदर से खोखला किया जा रहा है, जिसका असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि अरावली पर्वतमाला नष्ट हुई तो क्षेत्र में जल संकट, पर्यावरणीय असंतुलन और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी। सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पुनः समीक्षा कर उन्हें रद्द करवाने की मांग की गई।
छात्र अंसार रामगढ़िया ने बताया कि अरावली में 100 मीटर की परिधि को लेकर लागू नियमों के विरोध में ज्ञापन दिया गया है। ललावंडी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्लास्टिंग और खनन से ग्रामीण भय के साये में जी रहे हैं। नियमों के अनुसार क्रशर प्लांट की दूरी 1500 मीटर तय है, लेकिन कई जगह 300 मीटर के दायरे में ही धमाके हो रहे हैं। इससे भूजल स्तर गिर चुका है और खेतों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक समाजसेवी कांग्रेस नेता जयराम मीणा
छात्र नेताअंसार रामगढ़िया लखन सपेरा आदिल खान खुशहाल तरुण हितेश महबूब मनीष मनीष मेघवाल सोनू मयंक जितेंद्र पूजा संजना कोमल मुस्कान सपना निखिल महावर वीरेंद्र गुर्जर केदार गुर्जर पवन कुमार तुषार शर्मा सोनू जितेंद्र रमजान खान मोहन खान इरशाद खान इत्यादि मौजूद थे
