मध्य प्रदेश शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य की खास रिपोर्ट।
शिवपुरी, खनियाधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गूडर में डीजे की धुन पर मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवपुरी जिले के खनियाधाना ब्लॉक की ग्राम गुडर की आंगनवाडी पर आयोजित मंगल दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गतदिवस मंगल दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।
इस मंगल दिवस को मनाने के लिए जहां बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और किशोरी बालिकाएं शामिल हुई वहीं गांव के पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हुए। गांव में इस तरह का आयोजन वह भी एक छोटी सी आंगनवाड़ी पर जो काफ़ी चर्चा का विषय रहा जिसे देखने के लिये पूरा गांव ही उमड़ पड़ा। बच्चे खुशी से झूम उठे और देखते ही देखते पूरा गांव रोमांच से भर गया। मानों जैसे कि पूरा गांव किसी विशेष आयोजन के एकठ्ठा हुआ हो।
परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर और सेक्टर पर्यवेक्षक पाऊल जैन ने इस आयोजन में नई ऊर्जा भरी तथा इस आयोजन की प्रशंसा कर खुशी जाहिर की। इस आंगनवाड़ी केन्द्र पर नवनियुक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रश्मि अहिरवार द्वारा सभी बच्चों का तिलक-पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण कर अपने कार्य दायित्वों का शुभारम्भ किया। जहां इस नये व अनोखे मंगल दिवस की चर्चा पूरे गांव में रही वही समस्त ग्रामवासियों ने इसकी खूब सराहना की। साथ ही इस आयोजन के पूरे माहोल को नये उत्साह से भर दिया।
