Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बबीना में समस्त बीएलओ की समीक्षा बैठक आयोजित - NN81



बबीना

कल बबीना ब्लॉक सभागार में समस्त बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ से संबंधित चल रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई तथा सभी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य को शीघ्र एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।


बैठक में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या तकनीकी बाधा उत्पन्न होती है, तो उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाए, जिससे समय रहते समाधान किया जा सके और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


अधिकारियों ने कहा कि आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करने से बीएलओ अपना कार्य आसानी से एवं सुचारू रूप से पूरा कर सकेंगे, जिससे मतदाता सेवाओं में और अधिक सुधार आएगा।


बबीना संवाददाता आरिफ मंसूरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes