Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम पंचायत पंचों का दो दिवसीय प्रत्यस्मरण प्रशिक्षण संपन्न - NN81



लोकेशन इंदौर(महू) म प्र

 रूपेश कटारिया 



महू। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंचों का दो दिवसीय प्रत्यस्मरण प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत महू के सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरिराज दुबे के सानिध्य में संपन्न हुआ।


प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर डॉ. कनक पटेरिया ने ग्राम पंचायत पंचों को उनकी भूमिका एवं दायित्वों, पंचायत की मूलभूत योजनाओं तथा स्वच्छता संबंधी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु प्रोजेक्टर के माध्यम से शैक्षणिक फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे पंचों को योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यावहारिक समझ मिली।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षित करना एवं ग्राम विकास की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes