Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को बार भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई - NN81




(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)

(News nation81)

(जिला संवाददता बलिया)


रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ताओं की बैठक शुक्रवार को बार भवन में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें उपनिबंधक कार्यालय के स्थानांतरण हेतु व्यापाक आंदोलन शुरू करने के साथ अन्य समस्याओं  को लेकर आर-पार की लड़ाई शुरू करने पर मंथन किया गया।  बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुंसिफ न्यायालय रसड़ा-बलिया विगत 5 अगस्त 20022 को स्थापित हुई किंतु यहां आज भी कई वुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी है। उपनिबंधक कार्यालय रसड़ा के संबंध में उच्च न्यायालय में चल रही जनहित याचिका खारिज हो जाने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यालय को अन्यंत्र हटाने के संबंध में सार्थक कार्रवाई नहीं किया जा रहा है जिससे अधिवक्ताओं में गहरा असंतोष व्याप्त है और अधिवक्ता इस मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई शुरू करेंगे। बैठक में तीन सूत्रीय प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसे पूर्ण कराने को लेकर शीघ्र ही जिला जज व जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक देने पर रणनीति तैयार की गई। बैठक में महासचिव अमित मणि त्रिपाठी, भुवनेंद्र सिंह, इंद्रदेव यादव, रामशब्द यादव, सुशील सिंह, लाल बहादुर सिंह, शिवमोहन, भगवती सिंह, दीपक रावत, नवरत्न यादव, मुकेश, अजय सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes