Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

8 दिसंबर को होने वाले "सांसद खेल महोत्सव" की तैयारियों को लेकर ईसागढ़ में अहम बैठक, रूपरेखा तैयार की। NN81



संवाददाता प्रदीप शाक्य

तहसील नईसरॉय 

जिला अशोकनगर म प्र 

ईसागढ़/अशोकनगर:विलुप्त हो रहे ग्रामीण खेलों को पुनर जीवित करने, ग्रामीण अंचल के हर वर्ग को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए विगत वर्ष से प्रतिवर्ष सांसद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इस क्रम में पूर्व निर्धारित तिथियां के अनुरूप 8 से 10 दिसंबर तक शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय ईसागढ़ प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होना है जिसकी तैयारी हेतु 6 दिसम्बर शनिवार  को अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़ ए पी प्रजापति,वि ख शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह यादव के समक्ष वि ख खेल अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने सांसद खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जनपद पंचायत,नगर पंचायत,स्वस्थ विभाग को अलग अलग जिम्मेदारी निभाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधियों अपनी सहमति प्रगट की।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा खेल प्रतियोगिताओं के संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना, आयोजन स्थल का चयन करना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना था।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय और चर्चा के बिंदु:

स्थान की पुष्टि: आयोजन स्थल के रूप में शासकीय बालक हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर और अन्य संभावित खेल मैदानों की उपयुक्तता की समीक्षा की गई और उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

प्रतियोगिताएं:नोडल पंचायत पर आयोजित विभिन्न खेलो की विजेता टीमों में से आठ दिसंबर को कबड्डी, खो खो,वॉलीबॉल, खेल का आयोजन किया गया है, नौ दिसम्बर को गिल्ली डंडा, सितोलिया अष्टा चंगा,चपेटा,रस्साकसी आदि खेल होंगे जबकि अंतिम दिन दस दिसंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया है।बैठक में विभिन्न खेल विधाओं के आयोजन के लिए नियम और दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दिया गया।

बुनियादी सुविधाएं: खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। संबंधित अधिकारियों को पानी, प्राथमिक चिकित्सा किट और सुरक्षा व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति:

समीक्षा बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों और खेल जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

जनपद पंचायत सीईओ  ए पी प्रजापति

विकास खण्ड अधिकारी राजेश यादव

विकास खंड क्रीड़ा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव

खेल प्रभारी कुंजबिहारी वैरागी

संयोजक गौरव गोस्वामी सौरभ प्रजापति,

वरिष्ठ खेल शिक्षक श्री कृष्ण पाल यादव, श्री शब्बीर कुरैशी,सतीश रघुवंशी, रामकृष्ण शर्मा, राजेश धनोरिया उपस्थित 

सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से महोत्सव को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया, यह विश्वास जताते हुए कि यह आयोजन क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक और अवसर प्रदान करने वाला मंच साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes