Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमावस्या पर रही श्रद्धालुओं की भीड़, चारभुजा जी को धराया 56 व्यंजनों का भोग - NN81




राजस्थान राजसमंद 

रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर 

राजसमंद जिले के चारभुजा में विश्व विख्यात धर्म नगरी चारभुजा गढ़बोर धार्मिक स्थली में शुक्रवार को अमावस्या पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्रातः मंगला दर्शन के समय श्रद्धालुऔ को दर्शन करने के लिए काफी मस्कत करनी पड़ी। प्रातः 10:00 बजे से 2:00 तक काफी भीड़ रही। वही चारभुजा जी की राजभोग आरती के बाद चारभुजा जी को भोग धराने का सिलसिला चलता रहा। जिससे दर्शन करने वाले को कतार व लाइनों में खड़े रहकर दर्शन करने पड़े। अमावस्या पर गोटू श्यामजी राठौड़ , रामचंद्र जी शर्मा, लाभ चंद जी धाकड़, दीपक कोली, रतनगढ़, चामुंडिया जिला नीमच mp अमावस्य ग्रुप परिवार द्वारा चारभुजा जी को 56 व्यंजनों का भोग धराया गया। व्यंजनों को अलग-अलग थालों में सँजाकर बैड बाजो के साथ नाचते गाते हुए चारभुजा जी के दरबार पहुंचे। जहां पुजारी  द्वारा चारभुजा जी को भोग धराने की रस्मअदा की। महिलाएं मंदिर चौक में प्रभु के समक्ष खूब नाच कर खुशी का इजहार किया। छप्पन भोग प्रसाद श्रद्धालुओ में वितरण किया गया। अमावस्या पर प्रसदियों की धूम रही। वहीं । गुरुवार रात्रि को प्रतिमाह चौवदस पर निकलने वाला चारभुजा जी का वैवाण निकाला गया। वैवाण में विराजित चारभुजा जी की बाल प्रतिमा के दर्शनों के लिए काफी भीड लगी रही। रेवाड़ी में श्रद्धालुओं ने अपनी बोलमा पूरी की। तथा चढ़ावा भेंट किया। चारभुजा जी मंदिर पर विद्युत सज्जा व मंदिर पर फूलों से सजावट की गई। बाल प्रतिमा को नए ओसरा वाले पुजारी की तरफ से लापसी का भोग धराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes