Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आज दिनांक 06-12-2025 को जे. डी. किड्स स्कूल, आष्टा के कक्षा 5वीं से 9वीं तक के छात्र-छात्राओं ने थाना आष्टा का शैक्षणिक भ्रमण किया। NN81




रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश 


भ्रमण के दौरान बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें सायबर रूम, मालखाना, थाना प्रभारी कक्ष, सभी महत्वपूर्ण रजिस्टर, तथा हवालात का अवलोकन कराया गया। साथ ही छात्रों को बाल मित्र कक्ष के उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में भी अवगत कराया गया।


छात्रों को सायबर सुरक्षा, सायबर अपराध, सायबर फ्रॉड से बचाव, तथा संबंधित टोल-फ़्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, महिला संबंधी अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।


इंटरऐक्टिव सत्र के दौरान बच्चों ने दहेज प्रथा, करियर मार्गदर्शन, तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।


इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे, महिला उर्जा डेस्क प्रभारी  किरण राजपूत, थाना स्टाफ तथा स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes